![]()
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने फलोदी के जयनारायण मोहनलाल पुरोहित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अपनी नई इकाई की घोषणा की है। इस अवसर पर जसराज शर्मा को इकाई अध्यक्ष और रवीना परिहार को सचिव नियुक्त किया गया। यह घोषणा महाविद्यालय परिसर में उ
नगर मंत्री संदीप उदाणी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य घेवर खारा और नगर अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपुरोहित विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नई महाविद्यालय इकाई में अन्य पदाधिकारियों को भी दायित्व सौंपे गए हैं। इनमें विक्रम रंगा को उपाध्यक्ष, रणवीर सुथार को सोशल मीडिया संयोजक, मोनिका को छात्रा प्रमुख, अभिषेक विश्नोई को विज्ञान संकाय प्रमुख, प्रिंस को वाणिज्य संकाय प्रमुख, रामस्वरूप विश्नोई को स्वाध्याय मंडल प्रमुख, मयंक शर्मा को इकाई SFD संयोजक, संतोष विश्नोई को कला संकाय प्रमुख, दिनेश चौधरी को इकाई SFS संयोजक, ताराचंद मेघवाल को सह संयोजक, माधव रंगा को कला मंच संयोजक, अशोक चौधरी को खेल संयोजक और पुखराज को सह संयोजक बनाया गया है।
इस अवसर पर घेवर खारा, नगर अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपुरोहित और संदीप उदाणी ने नवगठित इकाई को संबोधित किया। वक्ताओं ने नई इकाई से छात्र हितों की रक्षा, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और समाज में जागरूकता लाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments