![]()
अभी हम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हैं। 60 रुपए टोल देकर कराडिया में इंटरचेंज से इस पर चढ़े हैं और मंडावरा तक करीब 29 किमी पैकेज का सफर किया है। वापसी में 30 रुपए टोल देकर मंडावरा से जालिमपुरा तक आए हैं। आपको बता दें कि भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन र
इस पैकेज में आठ महीने पहले ही ट्रैफिक शुरू हुआ है, लेकिन यह सड़क पहली ही बारिश नहीं झेल पाई। कई जगह तो डामर हाथ से उखड़ रहा है तो कई जगह पानी भर रहा है। एलाइन्मेंट सही नहीं होने से सड़क कहीं ऊंची तो कहीं नीची है। यहां 120 किमी प्रति घंटा स्पीड का दावा है लेकिन, हमारी गाड़ी 80 किमी की स्पीड में भी डगमगा रही है। पिछले दिनों हुई बारिश में इस सड़क पर इतने गड्ढे हो गए थे कि आवागमन बंद कर जगह-जगह पेच रिपेयरिंग करनी पड़ी। इसमें भी गिट्टी इधर-उधर फैल रही है। यहां कई हादसे भी हो चुके हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments