![]()
फर्जी रिफंड के खेल में बड़ा खुलासा हुआ है। फर्जी तरीके से नेशनल सर्व समाज पार्टी बनाकर तीन साल में 271 करोड़ रुपए का बोगस लेनदेन किया गया। इस पार्टी ने एक भी चुनाव नहीं लड़ा। टैक्स बचाने के लिए राजनीतिक पार्टी को चंदा दिया जाता था और पार्टी अपना कमीशन क
राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास व्यास, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार जोशी व सचिव कमलेश आचार्य का घर भीलवाड़ा होने की जानकारी मिलने पर टीम मंगलवार सुबह 7 बजे यहां पहुंची। जयपुर व अजमेर की टीमों ने विकास व्यास के विजय सिंह पथिक नगर स्थित घर, दीपक कुमार जोशी के घर गुर्जरों की गली आटूण और कमलेश आचार्य हनुमान मंदिर के पास आजाद नगर स्थित घर पर कार्रवाई की। जांच में पता चला की जिस अकाउंट से 271 करोड़ रुपए का बोगस लेनदेन हुआ वह दिसंबर 2022 से मुंबई से ऑपरेट हो रहा है। अध्यक्ष विकास ने इसकी केवाईसी भीलवाड़ा से करवाई थी। इस मामले में वकील राहुल कोठारी ने मध्यस्थता करवाई थी। वह भी आयकर विभाग के रडार पर है।
अजमेर: ऑटो चालक, मजदूर के नाम फर्जी कंपनी बना, टैक्स चोरी
मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर)| किशनगढ़ में फर्जी कंपनियां बनाकर और बोगस बिलों के जरिए टैक्स चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। मंगलवार तड़के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस की टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। 50 करोड़ से 100 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का अंदेशा जताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान चकमा देकर फरार हुए बलबीर को पुलिस ने दौड़ लगाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। टीम ने नरेंद्र और हंसराज को हिरासत में ले लिया। शातिर गिरोह के सदस्य रिक्शा, ऑटो चालक और मजदूर के नाम पर फर्जी रजिस्ट्रेशन कर करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी कर रहे थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments