![]()
डीग खण्डेलवाल महिला मंडल ने उत्साह के साथ मनाया डांडिया महोत्सव।
डीग खण्डेलवाल महिला मंडल ने सोमवार को खण्डेलवाल धर्मशाला भवन में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक चला। इसका आयोजन महिला मंडल की अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता और महामंत्री सुशीला तमोलिया के साथ खण्डेलवाल वैश्य समाज के अध
कार्यक्रम में खण्डेलवाल महिला मंडल जिला डीग की जिलाध्यक्ष लता खण्डेलवाल मुख्य मेहमान रहीं। विशिष्ट अतिथियों में पुष्पा झालानी, रेणु पीतलिया, बेला गुप्ता और विरमा देवी शामिल थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेबी गुप्ता ने की।
महोत्सव की शुरुआत गणेश वंदना और भगवती आराधना से हुई। इसमें कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कुल 15 लकी ड्रा निकाले गए, जिनमें दो बंपर लकी ड्रा अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता और महामंत्री सुशीला तमोलिया को मिले। 11 लकी ड्रा सुमन और बेबी टोपादास ने जीते, जबकि दो लकी ड्रा मिथलेश गुप्ता की ओर से दिए गए।
प्रतियोगिताओं में बेस्ट डांडिया सीनियर जोड़ी का पुरस्कार उर्वशी मेठी और गिरिजा मेठी को मिला, जबकि बेस्ट डांडिया जूनियर जोड़ी माही और आयुषी रहीं। बेस्ट ड्रेस सीनियर वर्ग में काजल और वर्षा, तथा जूनियर वर्ग में अनुष्का ने पुरस्कार जीते। ‘ओल्ड इज गोल्ड’ का खिताब राधा नाहरौली वाली को दिया गया। समाज की महिलाओं ने इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंत में, खण्डेलवाल महिला मंडल, डीग की अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता ने भामाशाह अंजू सेठी, सुमन और बेबी टोपादास सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकारिणी सदस्यों को भी धन्यवाद दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments