☜ Click Here to Star Rating


भाजपा नेता और वकील पर 7-8 बदमाशों ने मारपीट कर हमला कर दिया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें चार पांच युवक वकील के साथ लातों-घुसों से मारपीट कर रहे है। वहीं एक युवक वकील के कंधों पर चढ़कर सिर पर मुक्के मार रहा है। किराणा दुकानदार शटर बंद क

.

दरअसल, रात को महावीर नगर किराणा दुकान के बाहर और अंदर मारपीट होने के बाद वकील बेहोश की हालात में उसके रिश्तेदार व दुकानदार बाड़मेर जिला हॉस्पिटल लेकर आए। वहां पर इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर दिया गया। उसकी सीटी स्केन भी करवाई गई। वकील का कहना है कि अंदरूनी चोट ज्यादा है।

बाड़मेर शहर अंबेडकर कॉलोनी निवासी वकील चंपालाल पुत्र नानकराम ने बताया 28 सितंबर को रात करीब 8 बजे मेरा बेटा व मेरे रिश्तेदार हरीश हाई स्कूल से फुटबॉल खेलकर वापस घर की रफ आ रहे थे। बीच रास्ते ग्रीफ रोड पर 5 बदमाशों ने रास्ता रोककर हरीश से शराब के पैसे मांगे तब हरीश ने पैसे देने से मना किया। तब नाराज होकर मारपीट शुरू कर दी। जानकारी लगने पर मैं वहां पर गया तब पांचों वहां महावीर नगर किराणा स्टोर पर दिखे।

दुकान के अंदर बाल पकड़ कर खींचें, तोड़फोड़ की, बीच में आए दुकानदार को धक्का देकर गिराया।

दुकान के अंदर बाल पकड़ कर खींचें, तोड़फोड़ की, बीच में आए दुकानदार को धक्का देकर गिराया।

बेटे ने इन्ही आदमियों ने शराब के रुपए नहीं देने के कारण मारपीट की थी। तब उन बदमाशों से पूछने लगा कि बेटे के साथ मारपीट क्यूं की। नाराज होकर बदमाशों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। तब मैं जान बचाने के लिए बाड़मेर किराणा स्टोर के अंदर घुस गया। जबरदस्ती मारपीट करने लगे। दुकानदार ने बीच-बचाव कर छुड़ाने का प्रयास किया। वहां पर खड़े लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया।

वकील का आरोप है कि वहां से भागते हुए बदमाशों ने धमकी दी कि हमारी बड़ी गैंग है मौका मिलते ही तेरे को जान से मार देंगे।

वकील बाड़मेर हॉस्पिटल में भर्ती है। उसके सिर व हाथ-पैर में चोट आई, वहीं सीटी स्केन भी करवाया है।

वकील बाड़मेर हॉस्पिटल में भर्ती है। उसके सिर व हाथ-पैर में चोट आई, वहीं सीटी स्केन भी करवाया है।

सीसीटीवी में मारपीट करते दिखे बदमाश

किराणा दुकान में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। एक सीसीटीवी दुकान के बाहर लगा हुआ है कि इसमें वकील के साथ मारपीट करने के दौरान भागकर दुकान के अंदर घुसा। इस दौरान दुकान के बाहर बदमाशों ने वकील के कंधों पर बैठकर उसके साथ मारपीट करते रहे। लातों-घुसों से जबरदस्त मारपीट की। किराणा दुकान के सामान भी उस पर फेंकने लगे। दूसरे सीसीटीवी दुकान के अंदर का है इसमें बदमाश उसके बाल पकड़कर मारपीट कर रहे है। बीच-बचाव करने के दौरान दुकानदार के साथ भी मारपीट करते नजर आए।

वकील बाड़मेर कोर्ट में करता है वकालात

वकील ने बताया कि बाड़मेर कोर्ट में वकालात करता हूं साथ ही बीजेपी के नगर का उपाध्यक्ष हूं। लंबे समय से बीजेपी एक्टिव हूं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading