![]()
नाथद्वारा में लंपी रोग से ग्रसित गोवंश के इलाज और आहार के लिए श्रीनाथजी मंदिर मंडल ने पहल की है। नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के निर्देश पर पालिका आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल ने मंदिर मंडल नाथद्वारा से लंपी त्वचा रोग से पीड़ित गोवंशों के इलाज के ल
इस पर मंदिर मंडल के मुख्य निष्पादन अधिकारी द्वारा तिलकायत से अनुमति मिलने के बाद गोवंश के उपचार के लिए दवाइयों और आहार की व्यवस्था करने पर सहमति दी। तिलकायत ने कहा कि गोमाता के आहार व दवाइयों की संपूर्ण व्यवस्था मंदिर मंडल करेगा और इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
पालिका आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल ने कहा कि नगरपालिका के कर्मचारी लंपी ग्रसित गोवंशों की सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं। उन्होंने नगरवासियों और पशुप्रेमियों से अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में किसी गाय, बैल या अन्य पशु में लंपी रोग के लक्षण दिखाई दें, तो तत्काल सूचना दें। सूचना स्वास्थ्य निरीक्षक ताराचंद गहलोत के मोबाइल नम्बर 6377784632 व स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेश पंवार के मोबाइल नम्बर 8005984489 पर भी दी जा सकती है।
उन्होंने पशुपालकों से कहा कि वे अपने पशुओं को स्वच्छ वातावरण में रखें, समय पर टीकाकरण करवाएं और लक्षण दिखने पर छिपाएं नहीं। पालिका प्रशासन व नगरवासियों का सामूहिक प्रयास ही इस बीमारी पर नियंत्रण पाने में सहायक होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments