निठाउवा थाना क्षेत्र के रेटुवा फला में सोमवार को एक छह साल की बच्ची का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, निठाउवा निवासी छह वर्षीय बालिका लक्ष्मी पुत्री भैरा रोज की तरह मां वाड़ी केंद्र गई थी। दोपहर बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उसका शव मां बाड़ी से कुछ दूरी पर जंगल में एनीकट के समीप संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला।
शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही निठाउवा थानाधिकारी भरत पटेल अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

बच्ची के शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।
घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण होने की आशंका के चलते दोवड़ा, आसपुर, साबला और निठाउवा थाने की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है। बांसवाड़ा से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और सबूतों को इकट्ठा करने में जुट गई।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। रात दस बजे तक शव घटनास्थल पर ही था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments