☜ Click Here to Star Rating


दौसा के बांदीकुई में दो बाइक की टक्कर में सेल्समैन की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। टक्कर के बाद दोनों बाइक के साथ करीब 10 मीटर तक घिसटते हुए गए। शनिवार को हादसा बसवा रोड पर हुआ। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।

.

पहले 2 PHOTOS देखिए…

कट से रोड पर आते ही बाइक को दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मारी।

कट से रोड पर आते ही बाइक को दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मारी।

टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए गए।

टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए गए।

बांदीकुई के खटीक मोहल्ला के रहने वाले महेश कुमार बागोरिया (45) कपड़े की दुकान पर सेल्समैन थे। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे महेश SBI आए थे। बसवा निवासी अभिषेक सैनी (23) बसवा से बांदीकुई अपनी बुआजी के घर जा रहा था।

बैंक के सामने वाले कट पर महेश की बाइक घूमते ही दोनों बाइक में जोरदार टक्कर हो गई।

बांदीकुई निवासी महेश कुमार किसी काम से एसबीआई बैंक आए थे। इसी दौरान हादसे में जान चली गई।

बांदीकुई निवासी महेश कुमार किसी काम से एसबीआई बैंक आए थे। इसी दौरान हादसे में जान चली गई।

जयपुर के लिए रेफर किया तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को कट्टा हॉस्पिटल पहुंचाया। महेश के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। गंभीर स्थिति को देखते हुए महेश को जयपुर रेफर कर दिया गया। अभिषेक के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज कट्‌टा में हॉस्पिटल में चल रहा है।

बांदीकुई थाना प्रभारी जहीर अब्बास ने बताया कि शनिवार देर रात महेश कुमार की जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में मौत हो गई। कपड़े की दुकान पर काम करता था महेश महेश कुमार की तीन लड़की और एक लड़का है। इसकी मौत के बाद परिवार की हाल बेहाल है। अभिषेक पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है। ये तीन भाई है। सबसे छोटा अभिषेक है। अभिषेक के पिता बाबूलाल सैनी किसान हैं।

एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

दुकानदार को कुचलते हुए निकली पिकअप, VIDEO:रात को दुकान से घर लौट रहा था; परिजनों ने ड्राइवर पर लगाया हत्या का आरोप

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर में तेज रफ्तार पिकअप ने दुकानदार को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पिकअप ड्राइवर पर हत्या का आरोप लगाया है। पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामला शनिवार रात करीब 10 बजे का है। पूरी खबर पढ़ें



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading