☜ Click Here to Star Rating

उदयपुर में मकान मालिक द्वारा किराएदार की हत्या के मामले में आज सायरा में भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने कस्बे को पूरी तरह से बंद करा दिया है। सायरा से रणकपुर और भानपुरा जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया गया है। बड़ी संख्या मे

.

आक्रोशित लोग मृतक के परिवार को 51 लाख रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के साथ ही आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग पर अड़े हैं। तनाव को देखते हुए तहसीलदार सुरेश मेहता और सायरा थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने कस्बे को पूरी तरह बंद करा दिया। इस दौरान में टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने कस्बे को पूरी तरह बंद करा दिया। इस दौरान में टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

सबसे पहले समझिए क्या था मामला…

  • शुक्रवार (12 सितंबर) को सूरजपोल थाना क्षेत्र में अस्थल मंदिर के पास मकान मालिक दिनेश बंसल ने किराएदार की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, उसकी पत्नी को चाकू से वार कर घायल कर दिया था। बिजली बिल को लेकर मकान मालिक का झगड़ा हुआ।
  • उसने किराएदार नरपतसिंह के रूम का कनेक्शन काट दिया था। नरपत ​ने इस बार पर मकान मालिक से सवाल किया तो दोनों में बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मकान मालिक ने चाकू से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया था।

अब देखिए, प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS…

तनाव को देखते हुए तहसीलदार सुरेश मेहता और सायरा थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत जाब्ते के साथ मौके पर तैनात है। वे लोगों से समझाइश के प्रयास में जुटे हैं।

तनाव को देखते हुए तहसीलदार सुरेश मेहता और सायरा थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत जाब्ते के साथ मौके पर तैनात है। वे लोगों से समझाइश के प्रयास में जुटे हैं।

सायरा से रणकपुर व भानपुरा जाने वाला रोड जाम कर दिया है।

सायरा से रणकपुर व भानपुरा जाने वाला रोड जाम कर दिया है।

आक्रोशित लोग परिवार को 51 लाख रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के साथ ही आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग पर अड़े हैं।

आक्रोशित लोग परिवार को 51 लाख रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के साथ ही आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग पर अड़े हैं।

सायरा में करणी सेना का प्रदर्शन, मुआवजे की मांग राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन सिंह धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग और पुलिस खुद आरोपी मकान मालिक दिनेश बंसल को साइको प्रवृत्ति का बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी 5 महीने पहले कलेक्ट्रेट में नकली पिस्टल लेकर घुस गया था।

जीवन सिंह ने सवाल उठाया कि इतनी जानकारी होने के बावजूद पुलिस प्रशासन और आरोपी के परिवार वालों ने इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर ध्यान दिया गया होता कि आरोपी आगे कोई अनहोनी कर सकता है, तो शायद यह घटना नहीं होती।

आरोपी मकान मालिक दिनेश बंसल।

आरोपी मकान मालिक दिनेश बंसल।

मृतक नरपत की पत्नी काली बाई ने बताया कि मकान मालिक बिजली बिल देने के बाद भी और पैसे मांग रहा था।

मृतक नरपत की पत्नी काली बाई ने बताया कि मकान मालिक बिजली बिल देने के बाद भी और पैसे मांग रहा था।

—-

हत्याकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए….

मकान मालिक ने किराएदार के सीने में 4-बार चाकू मारा,मौत:बिजली बिल को लेकर हुआ था विवाद, बचाने आई पत्नी पर भी किया हमला

उदयपुर में मकान मालिक ने अपने किराएदार की हत्या कर दी। बिजली बिल को लेकर मकान मालिक और किराएदार में विवाद हो गया। इतने में मकान मालिक ने किराएदार के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ 4 वार किए। बचाने आई किराएदार की पत्नी पर भी हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading