![]()
विजेता टीमों को पुरस्कार देते विधायक व कलेक्टर
दौसा की राजकीय आनंद शर्मा बालिका विद्यालय में चल रहे ‘बेटी ओलंपियाड’ का समापन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल, अध्यक्षता कलेक्टर देवेन्द्र कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला विशिष्ट अतिथि रहीं।
विधायक ने अपने उद्बोधन में नवरात्रा के अवसर पर बालिकाओं के लिए हुए इस कार्यक्रम की सराहना की और सभी विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई दी। साथ ही, उन्होंने सिकराय में कबड्डी की विजेता टीम की तैयारी के लिए सिन्थेटिक शीट देने की घोषणा की।
कलेक्टर ने महिला अधिकारिता एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से हुए इस आयोजन को सराहा तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरन्तर करने की बात कही ताकि बालिकाओं का सर्वांगीय विकास संभव हो सके।
महिला एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक युगल किशोर मीणा ने बताया कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत बालिकाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने, उन्हें प्रोत्साहित करने एवं उनमें आत्मविश्वास जागृत करने के लिए महिला अधिकारिता विभाग एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इन बीच हुए फाइनल मुकाबले प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शनिवार को हुए। वॉलीबॉल का फाइनल मैच बांदीकुई एवं नांगल के बीच खेला गया, जिसमें बांदीकुई की टीम विजय रही। इसी प्रकार कबड्डी मैच सिकराय व बैजूपाडा के बीच खेला गया, जिसमें सिकराय की टीम विजेता रही। कार्यक्रम समापन के अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को स्मार्ट वॉच देकर पुरस्कृत किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments