![]()
विधायक हंसराज मीना की बालोंती स्थित कार्यालय में शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर शिक्षक संघ अंबेडकर ने मांग-पत्र सौंपा।
सपोटरा में विधायक हंसराज मीना के लोंती स्थित कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान शिक्षकों ने शिक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही क्षेत्र की जनसमस्याओं पर चर्चा की गई।
अम्बेडकर शिक्षक संघ के प्रवक्ता गंगाराम प्रजापत के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र विधायक को सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों की पदोन्नति, तबादला नीति लागू करने, गैर-शैक्षिक कार्यों से मुक्ति, वेतन विसंगतियों का निराकरण और प्रबोधक पद का नाम परिवर्तन जैसी प्रमुख मांगें शामिल थीं।
इसके अतिरिक्त संघ ने एसटी और एससी रोस्टर लागू करने, आंगनबाड़ी में एनटीटी शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा विभाग के संविदा कार्मिकों को स्थायीकरण तथा वंचित प्रबोधकों को पदोन्नति देने की भी मांग की। हाल ही में दूरस्थ क्षेत्रों में स्थानांतरित प्रधानाचार्यों को रिक्त पदों पर पुनः समायोजित करने का आग्रह भी किया गया।
ज्ञापन सौंपने वालों में कमल माली और भगवानलाल शर्मा सहित संघ के अन्य सदस्य मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments