खिलाड़ियों से मिलकर हौसला अफजाई करते एडहॉक कमेटी कन्वीनर दीन दयाल कुमावत।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्टेट लेवल T-20 चैंपियनशिप की शुरुआत सोमवार को एडहॉक कमेटी कन्वीनर दीन दयाल कुमावत ने की। जयपुर के RCA एकेडमी ग्राउंड पर कुमावत ने खिलाड़ियों से मिल उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं राजस्थान के जरूरतमंद 10-
राजस्थान क्रिकेटर एसोशिएशन एडहॉक कमेटी के कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के आगामी घरेलू सत्र के लिए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में ट्रायल्स के बाद आज से प्रदेश स्तरीय सीनियर विमेंस T-20 चैंपियनशिप का आगाज किया जा रहा है। जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राजस्थान टीम में सिलेक्ट किया जाएगा। जो भविष्य में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाले सीनियर विमेंस टूर्नामेंट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके लिए आज से जयपुर और उदयपुर में टूर्नामेंट की शुरुआत की गई है। दोनों ही शहरों में अलग-अलग ग्राउंड में स्टेट लेवल पर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जयपुर में उदयपुर और करौली के बीच खेले जा रहे मैच में टॉस कर टूर्नामेंट की शुरुआत करते दीन दयाल कुमावत।
कुमावत ने कहा कि मैं खुद गरीबी से निकल यहां तक पहुंचा हूं। इसलिए मैं खिलाड़ियों के दर्द को समझता हूं। इसी सोच के साथ मैंने फैसला किया है कि मैं राजस्थान की जरूरतमंद खिलाड़ियों की मदद करने के लिए हर साल 10 – 10 बच्चों को गोद लूंगा। इन्हें किसी भी तरह के इक्विपमेंट, शूज, किट या फिर ट्रेनिंग की जरूरत होगी। मैं उसका भुगतान करूंगा। बेहतर से बेहतर ट्रेनर से उन्हें ट्रेनिंग दिलवाऊंगा। लेकिन उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करने दूंगा।
कुमावत ने कहा कि मौजूदा एडहॉक कमेटी के सदस्यों ने फिलहाल किसी तरह की TA-DA नहीं लिया है। क्योंकि हम ऐसा सोचते हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा खिलाड़ियों के लिए जो भी राशि भेजी गई है। उसका उपयोग खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने में किया जाना चाहिए। जो सुविधा इंटरनेशनल लेवल पर मिलती है। जो सुविधा राहुल द्रविड़, धोनी, विराट कोहली या फिर रोहित शर्मा को दी जाती है। वह सुविधा राजस्थान के खिलाड़ियों को मुहैया कराना मेरा मकसद है। ताकि राजस्थान के खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का नाम दुनियाभर में रोशन करें।
कुमावत ने बताया कि मौजूदा ट्रायल्स के दौरान मैंने बच्चों को काफी समस्याओं से परेशान होते देखा। इसके बाद मैं मौके पर ही उन सभी समस्याओं के समाधान की कोशिश की है। उनके नाश्ते से लेकर उनकी ट्रेनिंग और सिलेक्शन तक सभी पहलुओं में सुधार किया गया है। जिसका सार्थक परिणाम भविष्य में जरूर नजर आएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments