![]()
सैंपऊ थाना क्षेत्र में पार्वती पुल पर देर रात बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई।
धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र में पार्वती पुल पर देर रात बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वह पुल पर खड़ा होकर दो अन्य लोगों से बात कर रहा था।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात मनसा (28) तसीमों से सब्जी लेकर अपने घर विक्रमपुरा घड़ी चटोला लौट रहा था। पार्वती पुल पर मनसा की मुलाकात बाइक पर सवार दो जान-पहचान के लोगों से हुई। तीनों बातचीत करने के लिए सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी करके खड़े हो गए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक सवार ने मनसा को टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल मनसा को पहले सैंपऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धौलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मनसा ने दम तोड़ दिया।
मृतक के भाई ताराचंद ने शनिवार शाम को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाया है। पुलिस अब टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments