☜ Click Here to Star Rating


केंद्र के बाद अब राजस्थान सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का फैसला किया है। कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

.

सीएम की मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने डीए 3 प्रतिशत बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोस्ट कर महंगाई भत्ता बढ़ाने की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोस्ट कर महंगाई भत्ता बढ़ाने की जानकारी दी।

8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को मिलेगा फायदा राजस्थान में लगभग 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को बढ़े हुए डीए का फायदा मिलेगा। पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों को भी इस बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। बढ़ा हुआ डीए का फायदा जुलाई से मिलेगा।

बढ़े हुए डीए से सरकार पर 1230 करोड़ रुपए का सालाना भार आएगा। 1 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाने की घोषणा की थी। राजस्थान में भी पिछले कई साल से यह परिपाटी है कि केंद्र के डीए बढ़ाने के सप्ताह भर में राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका फायदा देने के आदेश जारी कर देती है।

कर्मचारियों को नवंबर के वेतन से बढ़े हुए डीए का नकद भुगतान कर्मचारियों को नवंबर में दिए जाने वाले अक्टूबर के वेतन से बढ़े हुए डीए का नकद भुगतान किया जाएगा। 1 जुलाई से 30 सितंबर तक 3 महीने के बढ़े हुए डीए का पैसा कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड खाते में जमा किया जाएगा। पेंशनर्स को 1 जुलाई से डीए का नकद भुगतान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें

राजस्थान में बिजली हुई सस्ती:150 यूनिट तक फिक्स्ड चार्ज घटाया, हर कैटेगरी में कम की दरें; जानें- किसको, क्या फायदा

राजस्थान में बिजली दरें और फिक्स चार्ज कम किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 50 यूनिट तक के उपयोग पर एनर्जी और फिक्स्ड चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया है, 50 यूनिट तक बिजली दर 4.75 रु प्रति यूनिट होगी। 150 यूनिट तक के उपभोग पर फिक्स्ड चार्ज 250 से घटाकर 150 रुपए किया है। बिजली दरें 6.50 रुपए प्रति यूनिट से घटाकर 6 रुपए यूनिट की गई है। पूरी खबर पढ़ें



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading