☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर में तीन दीक्षार्थियों की हल्दी रस्म पर भजनों पर प्रस्तुति देती एक बालिका और साथ में समाज के सदस्य और दीक्षार्थियों के परिवारजन।

आध्यात्म का मार्ग अपना रहे तीन दीक्षार्थियों की आज शुक्रवार को उदयपुर में हल्दी की रस्म पूरी की गई। इस दौरान गीतों और भजनों के साथ भक्ति भाव के साथ उनका अभिनंदन किया। जब दीक्षार्थी आए तो चुनरी हाथों में लिए उनकी अगवानी की गई। रात को मेहंदी की रस्म पू

.

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर हिरण मगरी सेक्टर-4 में चातुर्मास कर रहे आचार्य पुण्य सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में यह दीक्षा होगी। हिरण मगरी सेक्टर-4 विद्या निकेतन स्कूल में 5 अक्टूबर को दिगंबर जैनेश्वरी दीक्षा होगी।

तीनों दीक्षार्थी शुक्रवार को हुई हल्दी रस्म के कार्यक्रम में

तीनों दीक्षार्थी शुक्रवार को हुई हल्दी रस्म के कार्यक्रम में

आध्यात्मिक मार्ग अपनाने का निश्चय किया कमेटी के मुख्य संयोजक निर्मल कुमार मालवी ने बताया कि तीनों दीक्षार्थी आदर्श कुमार जैन फरीदाबाद (हरियाणा), अरविंद भाई कोटडिया मुंबई और देवीलाल चंपालाल भोरावत मुंबई निवासी हैं। उन्होंने लौकिक मार्ग छोड़कर आध्यात्मिक मार्ग अपनाने का संकल्प लिया है। दीक्षा कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य पंडित हंसमुख जैन नंदनवन धरियावद एवं बाल ब्रह्मचारिणी वीणा दीदी बिगुल के निर्देशन में होगा।

पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-4 एवं वर्षायोग कमेटी अध्यक्ष झमकलाल अखावत एवं महामंत्री सुंदर लाल लुणदिया ने बताया कि दीक्षा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सकल दिगंबर जैन समाज सेक्टर, 3, 4, 5 और सकल दिगंबर जैन समाज उदयपुर ने टीम को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी है।

कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं और बच्चे।

कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं और बच्चे।

5 अक्टूबर को होगा केशलौंच संयोजक गौरव गनोडिया एवं पारस कुणावत ने बताया कि दीक्षा मंगल कार्यक्रम 2 अक्टूबर से शुरू हो गए है। वहीं शुक्रवार को नागेंद्रा भवन में गणधरवलय विधान दीक्षार्थियों ने किया। पहले दोपहर में दीक्षार्थियों की हल्दी एवं शाम को 7 बजे मेहंदी रस्म पूरी हुई।सकल दिगंबर जैन समाज उदयपुर अध्यक्ष शांतिलाल जैन वेलावत ने बताया कि 5 अक्टूबर को सेक्टर-4 स्थित विद्या निकेतन स्कूल में दोपहर 1 बजे से जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव शुरू होगा। इससे पहले नागेंद्रा भवन में सवेरे 6:30 बजे से पाद प्रक्षालन पूजन एवं महाअर्चना होगी। दीक्षार्थियों की अवतरण क्रिया, मंगल प्रवचन, आचार्य की आहार क्रिया के बाद आचार्य संघ, दीक्षार्थी और समाज के लोग जुलूस के साथ रवाना होंगे।

दीक्षार्थियों के हाथों पर लगाई गई हल्दी।

दीक्षार्थियों के हाथों पर लगाई गई हल्दी।

वेलावत ने बताया कि दोपहर में मंगलाचरण दीक्षा कुंभ स्थापना, दीक्षा प्रार्थना, केशलौंच, पुण्य सागर महाराज का पाद प्रक्षालन, जिनवाणी भेंट कार्यक्रम होंगे। इसके बाद दीक्षा संस्कार, नव दीक्षार्थियों को पिच्छी, कमंडल, शास्त्र भेंट किए जाएंगे।

आज होगी गोद भराई की रस्म

शनिवार को दीक्षार्थियों की ओर से कर पात्र में आहार ग्रहण की प्रक्रिया होगी। शाम को दीक्षार्थियों की शोभायात्रा एवं गोद भराई का कार्यक्रम होगा।

आज दीक्षा के मुख्य कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन करते हुए।

आज दीक्षा के मुख्य कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन करते हुए।

12 अक्टूबर को होगा महापारणा महोत्सव आचार्य पुण्य सागर महाराज के संघस्थ मुनि महोत्सव सागर महाराज, मुनि उदित सागर महाराज एवं आर्यिका हर्षितमति की महा तपस्या का महापारणा महोत्सव 12 अक्टूबर को होगा। महापारणा महोत्सव मे करीब 8 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।

वर्षायोग कमेटी के सीपी. भोपावत एवं महावीर लुणदिया ने बताया कि दिल्ली, फरीदाबाद, मुंबई, गुवाहाटी, कोलकाता आदि जगह से श्रद्धालु आ रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading