टोंक में नरेश मीणा का युवाओं ने सचिन पायलट और नरेश मीणा की फोटो वाली तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।
देवली उनियारा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा ने कहा- सचिन पायलट कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो कांग्रेस को 2028 में फायदा होगा। उन्होंने कहा पायलट युवा है और युवाओं की राजनीति में बहुत जरूरत है। उनके नेतृत्व से कांग्रेस और मजबूत होगी।
जयपुर से झालावाड़ जाते समय शुक्रवार को टोंक हाईवे के पास एक होटल में कुछ देर रुके नरेश मीणा ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि टोंक जेल में हथियार के साथ बंदियों का पिछले दिनों वीडियो सामने आया है। मैंने पहले ही कहा था कि टोंक जेल में हथियार है। मेरी जान को खतरा है। अब पुलिस को टोंक जेल के हथियारों को जब्त करना चाहिए और यह भी सामने लाना चाहिए कि ये हथियार यहां किस काम के लिए आए थे।
नरेश मीणा ने कहा कि जिन हथियारों के साथ दो बंदी वीडियो में नजर आ रहे हैं उनके समेत अन्य से मेरी जेल में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, एक बंदी दीपक तो जेल में मेरे साथ बैरक में भी रहा। हालांकि वे लोग क्रिमिनल मामले में थे। लेकिन मैं जिस तरह से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं, जनहित में भ्रष्टाचारियो के खिलाफ लड़ रहा हूं,
वे लोग मुझे जिंदा नहीं देखना चाहते हैं।
जेल में हुए अनुभवों पर जेल डायरी लिखूंगा जेल में रहने के अनुभवों को लेकर नरेश मीणा ने कहा- जेल की जिंदगी काफी अलग है। सरकार भले ही बंदियों के लिए अच्छा खाना, रहना आदि व्यवस्था की बात करती है, लेकिन हकीकत और ही है।
जो अधिकारी भी जेल का निरीक्षण करने जाते है, तो वे भी पर्यटक बनकर जाते है। निरीक्षण की सूचना मिलने के बाद 15 मिनट पहले बंदियों को अलर्ट कर दिया जाता है। बंदियों को जेल की खामियों के बारे में बोलने भी दिया जाता है। कोई बोल देते है तो उसे प्रताड़ित किया जाता है। जेल में क्या- क्या व्यवस्था रहती है, किस तरह का व्यवहार से बंदियों को गुजरना उड़ता है। इन सबको लेकर अब जेल डायरी लिखूंगा, उसमें ये सब बात सामने आ जाएगी।
कांग्रेस में जाने के सवाल पर नरेश मीणा ने कहा कि वे प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी में नहीं पड़ना चाहते है, इसलिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में ही कांग्रेस में जाना चाहता हूं। मैं उन्हें आदिवासी, दलितों की हो रही उपेक्षा के बारे में भी बताना चाहता हूं। बड़े मंच पर उनके पास दलित नेता को भी जगह मिले, 5- 10 टिकट अच्छे लोगों को दिलवा सकूं।

नरेश मीणा का आज उनियारा इलाके में जोरदार स्वागत किया गया।
RPSC की तरह ACB में भी सुधार हो नरेश मीणा ने RPSC में हुए सुधार को लेकर सीएम भजन लाल शर्मा की तारीफ कीं। उन्होंने कहा कि RPSC की तरह एसीबी में भी सुधार हो, क्योंकि जिन्हें रिश्वत के साथ भ्रष्ट अफसरों को पकड़ने जिम्मेदारी दी गई, वे ही रिश्वत के साथ पकड़ में आ रहे हैं।
नरेश मीणा ने कहा कि मैं जिस तरह सरकार से लड़ रहा हूं, सरकार की नींदें हराम हो रही है। सरकार बेचैन है। हो सकता है सरकार मुझे फिर से जेल में डाल दे ।
नरेश मीणा ने कहा मेरा रिश्ता जनता से है। मैं जनता के हित में किसी भी नेता इस मिल सकता हूं। राजस्थान के कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनको में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलकर उनके सामने रखना चाहता हूं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से टेबल पर उनकी मुलाकात हो, जिससे जो भ्रष्टाचार और नशे से आम लोगों की जिंदगी खराब हो रही है, उससे अवगत कराकर RPSC की तरह सुधार हो सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments