![]()
शहर के आर के पुरम थाना क्षेत्र के रोजड़ी इलाके में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने बिजली का तार पकड़ लिया, करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस और परिजनों ने व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मृतक के शव
आर के पुरम थाने के हेड कांस्टेबल धनराज ने बताया कि कल रात सूचना मिली रोजड़ी इलाके में रहने वाला घनश्याम भील ने शराब पी हुई थी। वह अपने बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। इस दौरान उसने गुस्से में बिजली के खुले तार को पकड़ लिया। करंट लगने पर वह अचेत हो गया। परिजनों ने आरके पुरम थाना पर सूचना दी।
उन्होंनेF ने बताया की के पर पहुंचे तो घनश्याम ने बिजली के तार को पकड़ रखा था, और वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। परिजनों के साथ उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे चेक कर मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट करवाया। आज परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments