☜ Click Here to Star Rating



जोधपुर पुलिस ने विशेष साइबर अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 11 बैंकों में खाते खुलवाकर बैंक अकाउंट को साइबर अपराध में उपयोग लेने वाले खाताधारक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 1 साल में इन 11 बैंक खातों के जरिए लाखों रुपए के साइबर ठगी की है।

.

साइबर पुलिस थानाधिकारी तेजकरण ने बताया कि पुलिस की ओर से साइबर अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष साइबर अभियान के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र द्वारा संदिग्ध खाता धारकों की जारी की लिस्ट और मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्य कॉन्स्टेबल रतनाराम के तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि सिटी यूनियन बैंक के खाताधारक मनीष जाटव पुत्र महेश जाटव निवासी बासनी के खाते में 28 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच करीब 956000 का लेनदेन पाया गया।

खाते में आई राशि को कर रहे थे तुरंत विड्राल

इस खाते प्राप्त की गई राशि तुरंत ही एटीएम से विड्रोल की गई या ऑनलाइन अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई जिसकी 31 कंप्लेंट अलग-अलग राज्यों में दर्ज हुई। इस पर खाता धारक मनीष को पड़कर पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने 11 बैंकों में खाता अपने अकाउंट होना बताया और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर संगठित रूप से लाखों रुपए की धोखाधड़ी, साइबर अपराध करने पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां दो दिनों का पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading