![]()
भीलवाड़ा| शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी तथा जिले के प्रभारी सचिव राजन विशाल गुरुवार को जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का अ
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सेवा शिविरों के माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उसके द्वार तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में पूर्ण पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य किया जाए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने लाभार्थियों को मौके पर ही पट्टे वितरित किए और कहा कि शिविरों की सफलता इस बात में है कि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ लें। इस अवसर पर कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने भी शिविर स्थलों का निरीक्षण किया। महापौर राकेश पाठक, नगर विकास न्यास के सचिव ललित गोयल, ओएसडी चिमनलाल, नगर निगम आयुक्त हेमाराम मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments