![]()
उदयुपर के नाई थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक द्वारा स्टंट दिखाते हुए डिवाइडर से टकराने का मामला सामने आया है। युवक घायल हो गया और उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना दो दिन पहले देर रात को आरके फोर्ट-हवाला बड़ी रोड की बताई जा रह
फुटेज में एक युवक तेज रफ्तार बाइक चला रहा है। रोड पर टर्न लेते वक्त पैर सड़क पर रगड़ते हुए सामने सीधा डिवाइडर से जा टकराया। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि युवक रील बना रहा था लेकिन पुलिस ने इस पर की पुष्टि नहीं की। बता दें, इस रोड पर आए दिन युवक बाइक से स्टंट बाजी करते हैं और रील बनाते हैं।
ना हमें शिकायत मिली, ना घायल का पता लगा: थानाधिकारी मामले में नाई थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। तब वहां कोई नहीं मिला। हमने हॉस्पिटल में भी पता लगाया लेकिन वहां भी ऐसे किसी घायल युवक के भर्ती होने की सूचना नहीं थी।
हमें अभी तक इस संबंध में किसी ने शिकायत नहीं की है और ना ही घायल युवक का पता लगा है। हालांकि उस रोड पर आए दिन युवक बाइक से स्टंटबाजी करते हैं और रील बनाते हैं। पुलिस समय समय पर उन पर कार्रवाई करती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments