मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का करीब 8 साल बाद वापस यूडीसीए (उदयपुर डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन) अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। आज गुरुवार को अध्यक्ष सहित सभी 8 पदों पर नामांकन की अंतिम तारीख थी। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के अलाव
ऐसे में एकमात्र नाम होने से उनका निर्विरोध अध्यक्ष बनना लगभग तय हो चुका है। इसके अलावा सचिव के लिए 3, डिप्टी प्रेसिडेंट के लिए 6, वाइस प्रेसिडेंट के लिए 9, कोषाध्यक्ष के लिए 2, ज्वाइंट सेक्रेट्री के लिए 7, पीआरओ पद के लिए 4 और एक्जीक्यूटिव मेम्बर के लिए 9 जनों ने आवेदन किए हैं। 8 पदों के लिए कुल 45 लोगों ने आवेदन किया है।

चुनाव अधिकारी सेवानिवृत आरएएस अधिकारी यासीन पठान ने बताया कि 28 को सभी पदों के लिए वोटिंग होंगी।
28 को होगा 8 पदों के भाग्य का फैसला चुनाव अधिकारी सेवानिवृत आरएएस अधिकारी यासीन पठान ने बताया कि 28 को सभी पदों के लिए वोटिंग होंगी। सुबह करीब 11 बजे साधारण सभा की बैठक होगी, जिसमें लेखा-जोखा पेश किया जाएगा। मीटिंग के बाद 2 घंटे के अंदर वोटिंग पूरी हो जाएगी। इसके बाद वोटों की गिनती करके रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
हम चाहते हैं लक्ष्यराज सिंह जी ही अध्यक्ष बनें: महेन्द्र शर्मा आरसीए के पूर्व कोषाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने कहा कि हम चाहते हैं कि पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बनें। उनके नेतृत्व में उदयपुर में लंबे समय से लंबित इंटरनेशनल स्टेडियम का सपना पूरा हो। साथ ही उदयपुर से इंटरनेशनल खिलाड़ी तैयार किए जा सकें। आरसीए में भी उदयपुर क्रिकेट संघ का वर्चस्व रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments