![]()
पुलिस गिरफ्त में महिला गांजा तस्करी करने की आरोपी महिला।
सवाई माधोपुर डीएसटी टीम और मानटाउन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला से करीब पौने दो किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। टीम आरोपी महिला के पास से गांजा बिक्री से प्राप्त 68 हजार रुपए की
मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 30 अगस्त को वह मय टीम हम्मीर पुलिया क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान रेलवे लाइन के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में दिखी, जो पुलिस को देखते ही भागने लगी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ व तलाशी के दौरान महिला ने अपना नाम मीरा (35) पत्नी रमेश बावरी, निवासी कच्ची बस्ती, हम्मीर ब्रिज, मानटाउन बताया। तलाशी में उसके पास से एक कट्टे में 1.786 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा सलवार सूट की जेब से 68 हजार रुपए की नगदी बरामद हुई, जो गांजे की बिक्री से अर्जित बताई जा रही है।
एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत हुई कार्रवाई
थानाधिकारी गुप्ता ने बताया कि पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर की ओर से 25 से 31 अगस्त तक एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत, SP अनिल कुमार के निर्देशन में, ASP सवाई माधोपुर रामकुमार कस्वां और CO सिटी शहर उदय सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments