![]()
गंगाशहर में एक रिहायशी बिल्डिंग में सुबह-सुबह पुलिस पहुंच गई।
बीकानेर पुलिस ने रविवार सुबह एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई करते हुए कई बदमाशों को पकड़ा। कई युवकों को नशे की सामग्री सप्लाई करने के मामले में पकड़ा गया है। एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी के निर्देशन में हुई कार्रवाई में शहर के सभी थानों के करीब डेढ़ सौ पुलिसकर्मी
एडिशनल एसपी सिटी तिवाड़ी ने बताया कि सिटी सेक्टर में 10 टीमें बनाकर कार्रवाई की गई। एरिया डोमिनेशन व सर्च अभियान के दौरान कई बड़ी रिहायशी बिल्डिंग को चैक किया गया तो कई जगह दबिश दी गई। सीओ गंगाशहर पार्थ शर्मा, एसएचओ गंगाशहर परमेश्वर सुथार ने गंगाशहर में स्थित मंगलम अपार्टमेंट में सर्च अभियान चलाया। इसके अलावा सदर क्षेत्र में भुटटो का वास में सीओ सदर विशाल जांगिड, एसएचओ दिगपाल सिंह और बीछवाला एसएचओ गोविंद सिंह ने एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान मादक पदार्थों की तलाशी व वांछित मुल्जिमानों की तलाश का सर्च अभियान चलाया गया। जेएनवीसी पुलिस थाना, नया शहर में सीओ सिटी श्रवण दास संत ने जम्भेश्वर नगर को चारों तरफ़ से घेरकर सर्च अभियान चलाया। तिवाड़ी ने बताया कि इस दौरान दो वांछित मुल्जिम गिरफ्तार हो गए, वहीं चार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। देर शाम तक दबिश देने और गिरफ्तार करने की कार्रवाई जारी रही। पुलिस थानों में मामले दर्ज करने की प्रक्रिया भी शाम तक चलती रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments