अतिक्रमण के चलते 70 साल की बुजुर्ग महिला का शव 6 घंटे तक अंतिम संस्कार का इंतजार करता रहा। बेटे ने शव के रास्ते में आने वाले अतिक्रमण के खेत की मेढ़ को हटाने का प्रयास किया तो किसान भड़क गया और थप्पड़ मार दी। दोनों के बीच हाथापाई हुई और तहसीलदार के आने
मामला टोंक के घाड़ थाना क्षेत्र के भांवरकोल गांव का है।
थाना प्रभारी हरिराम वर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर समझाया और टोंक तहसीलदार मानवेंद्र सिंह जायसवाल, देवली डीएसपी रामसिंह आदि की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाकर अंतिम संस्कार करवाया। रिपोर्ट पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बाद में देवली DSP, तहसीलदार भी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और रिकॉर्ड देखकर श्मशान की जमीन को खाली करवाया। उसके बाद लोगों ने वृद्धा के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
बेटे के थप्पड़ मारने का आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि भांवरकोल निवासी भूरी देवी बैरवा (70) की वृद्धावस्था के चलते आज सुबह मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन आज सुबह 8 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली में लकड़ियां भरकर शमशान घाट पहुंचे के पास पहुंचे तो वहां पर शमशान के रास्ते में और श्मशान में कुछ लोग तारबंदी कर रखी थी। उसे परिजनों द्वारा हटाया जा रहा था । उसी दौरान लोडक्या गुर्जर मौके पर आकर परिजनों को शमशान घाट पर जलाने से मना कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए देवलाल बैरवा के थप्पड़ मार दी।
घटनाक्रम कि जानकारी मिलते ही समाज के लोगों में आक्रोश का माहौल हो गया। उसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण शव को शमशान के रास्ते में ले गए और शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसकी सुचना मिलने पर घाड़ थाना प्रभारी हरिराम वर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाते रहे। इस बीच मौके पर देवली डीएसपी भी पहुंचे पर ग्रामीण शमशान भूमि को चिह्नित कर कब्जा मुक्त कराने पर अडे रहे । बाद में टोंक तहसीलदार द्वारा मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाते हुए शमशान भूमि पर जेसीबी मशीन से ढोलबन्दी कर शव का अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे किया गया।

जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाकर सीमाबंदी करते हुए।
ये लिखा है रिपोर्ट में
मृतका के बेटे देवलाल बैरवा की ओर से थानेदार को दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी मां की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने के लिए आज सुबह आठ बजे ट्रैक्टर ट्रॉली में लकड़ियां भरकर श्मशान पहुंचे तो रास्ते और श्मशान में अतिक्रमण कर रखा हुआ मिला। उसमें फसल कटी पड़ी थी। मृतका का पौत्र सीताराम वो दो तीन समाज के लड़के रास्ते से तारबंदी हटा रहे थे। इसी दौरान अतिक्रमी लोडक्या गुर्जर वहां पहुंचे और जाति सूचक शब्दों में अपमानित करते हुए लड़कों से मारपीट की। फरियादी ने अतिक्रमी लोडक्या गुर्जर के खिलाफ कार्रवाई करने और सीमाज्ञान करके श्मशान की जमीन और रास्ते से अतिक्रमण हटाया जाए।
इनपुट:अविनाश मीणा, घाड़।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments