☜ Click Here to Star Rating


डूंगरपुर के चिखली में माही नदी पर 134 करोड़ की लागत से बने संगमेश्वर हैंगिंग ब्रिज का पीएम ने किया उद्घाटन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बांसवाड़ा के नापला गांव से डूंगरपुर के चिखली में माही नदी पर बने संगमेश्वर हैंगिंग ब्रिज का उद्घाटन किया। बांसवाड़ा में परमाणु बिजली घर के साथ ही डूंगरपुर के इस हैंगिंग ब्रिज का रिमोट का बटन दबाकर उद्घाटन किया। प्

.

गुजरात से सटे डूंगरपुर के चीखली ग्राम पंचायत के बेडूआ गांव में माही-अनास ओर जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम संगमेश्वर ओर बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी के बीच हैगिंग ब्रीज का काम पिछले 9 सालों से चल रहा था। यह ब्रिज पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार के समय में 2016 में स्वीकृत हुआ था। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग राजस्थान सरकार की ओर से हैंगिंग ब्रिज का काम करवाया गया है।

हैंगिंग ब्रिज के शुरू होने से बांसवाड़ा ओर डूंगरपुर जिले की दूरी कम हो गई है।

हैंगिंग ब्रिज के शुरू होने से बांसवाड़ा ओर डूंगरपुर जिले की दूरी कम हो गई है।

चीखली-आनंदपुरी सड़क पर संगमेश्वर में माही नदी पर उच्च स्तरीय पुल का बना है। जो प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा हैंगिंग ब्रिज है। जिसकी कूल लम्बाई 1.925 किलोमीटर लंबा है। इसके लिए स्वीकृत राशि में से सीआरएफ मद से 99.16 करोड़ एवं एसआरएफ से 34.85 करोड़ रुपए है। पिछले 9 साल से इस ब्रिज के बनने का इन्तजार कर रहे थे। अब क्षेत्रवासियों का इंतजार खत्म हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा जिले के दौरे के दौरान इसका लोकार्पण किया।

सफर हुआ आसान, दूरियां होगी कम पुल के शुरू होने से चिखली से बेडुवा की दूरी 4 किमी और बेडुवा से आनंदपुरी की दूरी 4 किमी होगी। आनंदपुरी से मानगढ़ की दूरी 8 किलोमीटर है। ऐसे में इस पुल के बन जाने से चिखली से मानगढ़ की दूरी केवल 16 किलोमीटर ही रह जाएगी। वर्तमान में चिखली से सागवाड़ा, परतापुर होकर मानगढ़ जाने के लिए 115 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पुल के शुरू होने के बाद डूंगरपुर व बांसवाड़ा के लोगों का सफर आसान होने के साथ दूरियां भी कम होगी। इसके साथ ही ब्रिज के बनने से रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

कई अन्य सौगात भी देंगे पीएम हैंगिंग ब्रिज के अलावा पीएम मोदी ने डूंगरपुर जिले को ओर कई सौगात दी। जिसमें नेशनल हाईवे बांसवाड़ा-डूंगरपुर 927 ए के सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण, सोम कमला आंबा-भीखा भाई सागवाड़ा फीडर व डूंगरपुर में फीडर नहर कार्य का शिलान्यास के अलावा डूंगरपुर जिले में वृहद पेयजल योजनाओं की सौगात दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading