☜ Click Here to Star Rating



जयपुर सेंट्रल जेल में दो बंदियों में झगड़ा हो गया। एक बंदी ने स्टील मग मारकर दूसरे का सिर फोड़ दिया। घायल बंदी का जेल हॉस्पिटल में इलाज करवाया गया। वहीं लालकोठी थाने में दोनों बंदियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है।

.

3 दिन पहले भी सेंट्रल जेल से दो बंदियों के दीवार फांदकर भागने का चौंकाने वाला मामला सामने आया था।

आपसी कहासुनी के बाद हमला किया SHO (लालकोठी) प्रकाश राम विश्नोई ने बताया- जयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी बंटी सेजवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जेल के वार्ड नंबर-5 के बैरक नंबर-3 में विचाराधीन बंदी विष्णु बंद है। उसके साथ ही बैरक में बंदी रोहित व रामकेश भी है।

बंदी विष्णु और रोहित की आपस में बुधवार शाम करीब 7:15 बजे किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया। बंदी रोहित ने अपने साथी रामकेश के साथ मिलकर बंदी विष्णु पर हमला कर दिया। गुस्से में स्टील मग से वार कर विष्णु का सिर फोड़ दिया।

जेल प्रशासन ने बंदियों को अलग-अलग किया जेल प्रशासन ने झगड़े के बाद बैरक में बंद तीनों बंदियों को बाहर निकाल अलग-अलग किया। घायल विष्णु को प्राथमिक इलाज के लिए जेल हॉस्पिटल ले जाया गया। बंदी का सिर फटने पर दो टांके आए है। बंदी विष्णु की ओर से मारपीट के संबंध में जेल प्रशासन को दोनों बंदियों के खिलाफ शिकायत दी। जेल प्रशासन की ओर से झगड़े की जानकारी कर लालकोठी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading