![]()
पदमपुर में स्मार्ट मीटर और बिजली के निजीकरण के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने प्रदर्शन किया।
श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर में स्मार्ट मीटर और बिजली के निजीकरण के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने प्रदर्शन किया। माकपा के जिला व्यापी आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर योजना बंद करने, बिजली का निजीकरण रोकने और बिजली विधेयक 2020 को वापस लेने की मांग की। माकपा ने स्मार्ट मीटर का गांव-गांव में विरोध करने की चेतावनी भी दी।
माकपा नेता कॉमरेड रविंद्र तरखान ने कहा कि पूरे देश में बिजली का निजीकरण और केंद्रीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली आम आदमी की मूलभूत सुविधाओं में से एक है। इसके बावजूद बिजली को कॉर्पोरेट के लाभ की वस्तु बनाया जाना खतरनाक है। तरखान ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर योजना के जरिए बिजली के निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसे जनता की लूट की नई नीति बताया, जिसे वे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
माकपा सचिव नक्षत्र सिंह बुट्टर, सुखवीर सिंह फौजी, हंसराज खुंडिया, ओमदत्त बिश्नोई और सोहन महिया सहित अन्य नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वे इलेक्ट्रॉनिक मीटरों को उखाड़कर स्मार्ट मीटर को लगाने नहीं देंगे। उनका कहना था कि मीटर की भारी कीमत उपभोक्ताओं से वसूल की जाएगी। इस प्रदर्शन में कैलाश पूनिया, गुरविंदर सिंह, रूपराम, रेशम सिंह, भागीरथ खुंडिया, जसवीर सिंह, गुरमीत सिंह और गोगराज मेट सहित महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments