☜ Click Here to Star Rating



नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन दिल्ली में मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने शिष्टाचार भेंट कर चर्चा करते हुए।

नई दिल्ली में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन दिल्ली में मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रपति द्रौपदी और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह के बीच राष्ट्रीय-अंतर्राष्

.

दोनों के बीच बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण जैसे अतिमहत्वपूर्ण विषय पर भी गंभीरता से वार्ता हुई।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी को बताया कि मेवाड़ राजघराने ने आज से 162 वर्ष पूर्व बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन की अभिनव पहल की। महाराणा शंभु सिंह ने 1863 में शंभू पाठशाला की स्थापना की, जो वर्तमान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जगदीश चौक उदयपुर के नाम से संचालित है। वर्तमान में इसमें 600 से ज़्यादा बेटियां अध्ययनरत हैं।

उन्होंने उनको बताया कि मेवाड़ राजपरिवार आज भी शम्भू पाठशाला में पढ़ने वाली बेटियों के लिए कम्प्यूटर, पुस्तकें, स्टेशनरी इत्यादि उपलब्ध कराने की परंपरा का निर्वहन कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. लक्ष्यराज सिंह के आमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 अक्टूबर 2024 को उदयपुर सिटी पैलेस में आई थीं तब उनकी अगवानी की गई थी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading