☜ Click Here to Star Rating


विधानसभा में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा और खंडार से बीजेपी विधायक जितेंद्र गोठवाल के बीच तनातनी हो गई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक में विधानसभा में फ्लोर मैनेजमेंट पर चर्चा हो रही थी। इसी दौ

.

बताया जाता है कि जितेंद्र गोठवाल ने जलजीवन मिशन में गड़बड़ी करने वाले अफसरों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। गोठवाल ने मुख्यमंत्री के सामने तर्क दिया कि पार्टी का कोई विधायक अगर सदन में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाता है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जलजीवन मिशन में गड़बड़ी करने वाले अफसरों को लेकर सदन में मामला उठाया था, इसकी रिपोर्ट भी आ गई। लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक में विधानसभा में फ्लोर मैनेजमेंट पर चर्चा हो रही थी।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक में विधानसभा में फ्लोर मैनेजमेंट पर चर्चा हो रही थी।

गोठवाल पर जाति विशेष के अफसरों को टारगेट करने का आरोप

गोठवाल के जलजीवन मिशन में गड़बड़ी करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा उठाते ही कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल ने बीच में हस्तक्षेप किया। कृषि मंत्री ने गोठवाल पर जाति विशेष के अफसरों को टारगेट करने और दुर्भावना से मामला उठाने के आरोप लगाए। इस पर गोठवाल ने आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। विधायक दल की बैठक के बाद जब जितेंद्र गोठवाल से इस पर बात की तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

किरोड़ी,गोठवाल के बीच बहस को लेकर सियासी चर्चा

बीजेपी विधायक दल की बैठक में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा और बीजेपी विधायक जितेंद्र गोठवाल के बीच हुई बहस को लेकर सियासी चर्चा शुरू हो गई है। डॉ किरोड़ी और गोठवाल के बीच काफी समय से मतभेद है। दोनों के क्षेत्र सवाईमाधोपुर में हैं। गोठवाल और किरोड़ी के बीच स्थानीय राजनीति को लेकर काफी समय से तनातनी है। यह तनातनी विधायक दल की बैठक में भी देखने को मिल गई।

बैठक में जितेंद्र गोठवाल में जल जीवन मिशन में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया।

बैठक में जितेंद्र गोठवाल में जल जीवन मिशन में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया।

बीजेपी विधायकों ने उठाई ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों से बैन हटाने की मांग

विधायक दल की बैठक में ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों से बैन हटाने का मुद्दा भी छाया रहा। कई बीजेपी विधायकों ने ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों से बैन हटाने का सुझाव दिया। विधायकों का सुझाव था कि पिछले फेज में जिले के भीतर ट्रांसफर किए जाएं ताकि कई साल से परेशान शिक्षकों को राहत मिले। दूसरे फेज में जिले से बाहर के तबादले किए जा सकते हैं। विधायकों की मांगों पर सीएम ने आगे विचार करने का आश्वासन दिया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading