![]()
डा. देवेंद्र श्रीमाली
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कॉमर्स कॉलेज में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी डा. देवेंद्र श्रीमाली को दी गई है।
सुखाड़िया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने निकाले आदेश में कॉमर्स कॉलेज के सहायक आचार्य डा. देवेंद्र श्रीमाली को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
उल्लेखनीय है कि व्यवसाय प्रशासन विभाग लब्ध प्रतिष्ठित शिक्षकों की वजह से देश भर में विख्यात है। यहां पर राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री प्रो मंजू बाघमार, पूर्व कुलपति प्रो कैलाश सोडाणी, महर्षि दयानंद सरस्वती विवि अजमेर के पूर्व कुलपति प्रो विजय श्रीमाली, वीएमओयू कोटा के कुलपति प्रो बीएल वर्मा, राजस्थान हायर एजुकेशन काउंसिल के वाइस चेयरमैन, प्रो डी एस चुंडावत और एनटीपीसी बिजनेस स्कूल विभाग की डायरेक्टर प्रो राजेश्वरी नरेंद्रन इस पद पर रह चुके है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments