जयपुर में अवैध तरीके से चल रहे मोटर ड्राइविंग स्कूलों पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह आरटीओ प्रथम की टीम ने मानसरोवर इलाके में अभियान चलाकर बिना मान्यता वाले ड्राइविंग स्कूलों की गाड़ियों को जब्त किया। यह कार्रवाई मोटर व्हीकल इंस्
कार्रवाई के दौरान श्री विनायक मोटर ड्राइविंग स्कूल की स्विफ्ट कार, मामाजी मोटर्स की ब्रिजा कार और राजेंद्र ड्राइविंग स्कूल की गाड़ियां जब्त की गईं। इन गाड़ियों के पास न तो डबल कंट्रोल सिस्टम था और न ही ये अधिकृत थीं। परिवहन विभाग ने इनके खिलाफ परमिट वायलेशन के चालान बनाए। अब तक दस से ज्यादा गाड़ियां जब्त की जा चुकी हैं।

अवैध मोटर ड्राइविंग स्कूलों के हाथेंहाथ चालान भी बनाए गए।
आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जयपुर में करीब 50 मोटर ड्राइविंग स्कूल मान्यता प्राप्त हैं, लेकिन इसके बराबर ही संख्या में अनधिकृत स्कूल भी चल रहे हैं। ऐसे संस्थान बिना अनुमति और सुरक्षा के स्टूडेंट्स को ड्राइविंग सिखाते हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि अब इन अवैध स्कूलों पर विशेष अभियान चलाकर गहन जांच की जा रही है और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments