![]()
धौलपुर के फरासपुर गांव में पीड़ित ने बिना नोटिस मकान तोड़ने पर सीएम के नाम भेजा ज्ञापन।
धौलपुर के फरासपुर गांव में एक विवादास्पद कार्रवाई सामने आई है। राधेश्याम उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। उनका आरोप है कि पंचायत ने बिना नोटिस दिए उनका मकान तोड़ दिया।
राधेश्याम का मकान खसरा नंबर 1370 पर स्थित था। यह उनकी पैतृक भूमि पर बना था। वहां उनका परिवार पशुओं के साथ निवास करता था। इसी गांव में स्कूल के पास रामगोपाल, बनवारी और राम भरोसी के मकान खसरा नंबर 1374-1375 पर स्थित हैं।
मुरारी लाल शर्मा ने इन तीन मकानों के विरुद्ध सीएमओ कार्यालय में अतिक्रमण की शिकायत की थी। 8 सितंबर 2025 को एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार हरिओम शर्मा और पटवारी नागेंद्र सिंह परमार की टीम ने मौका मुआयना किया।
राधेश्याम का कहना है कि 9 सितंबर को शिकायत वाले मकानों को छोड़कर उनके मकान की दीवार को जेसीबी से तोड़ दिया गया। उनका आरोप है कि पटवारी नागेंद्र सिंह ने राजनीतिक दबाव या रिश्वत के कारण यह कार्रवाई की। जिन मकानों पर वास्तविक कार्रवाई होनी थी, उन्हें केवल मामूली नुकसान पहुंचाया गया।
पीड़ित ने बताया कि उन्हें पशु निकालने के लिए दो घंटे का समय भी नहीं दिया गया। पटवारी ने कार्रवाई का वीडियो बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया। उन्होंने दावा किया कि रामगोपाल, राम भरोसी और बनवारी के अवैध निर्माण को तोड़ा गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments