![]()
धौलपुर डीएसटी और कोतवाली पुलिस ने चंबल नदी से अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्तकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
धौलपुर में चंबल नदी से अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएसटी टीम प्रभारी प्रेम सिंह की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने नबाब बाबा की छतरी मौरोली रोड से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। इनमें अवैध रूप से खनन की गई चंबल नदी की रेत भरी हुई थी।
पुलिस ने मौके से दो आरोपी विजयपाल और आदित्य को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 29/51 और फॉरेस्ट एक्ट की धारा 41, 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इससे पहले 30 जुलाई को कामरे का पुरा के पास से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई थी। उस समय चालक मौके से फरार हो गया था। 11 सितंबर को हेड कॉन्स्टेबल कृष्णावतार ने थाना पुलिस के साथ इस फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
चंबल नदी घड़ियाल संरक्षित क्षेत्र में अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इसे रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और मामले की जांच जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments