☜ Click Here to Star Rating



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दो दिन पहले दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की थी।

समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजस्थान को स्मार्ट क्लासेज, आईसीटी और साइंस लैब की स्थापना के लिए 697 करोड़ की अतिरिक्त राशि मिलेगी। हाल ही में नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात करके इस संबंध म

.

इस राशि से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आईटी संरचना मजबूत होगी और स्टूडेंट्स नए प्रयोग कर सकेंगे। इस राशि से कुल 3 हजार 834 स्मार्ट क्लास, 2 हजार 657 आईसीटी लैब, 816 जीव विज्ञान, 722 भौतिक विज्ञान और 718 रसायन विज्ञान की प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएगी।

गौरतलब है कि पहले समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजस्थान को 3 हजार 200 करोड़ रुपए मिलने थे। लेकिन अब केन्द्र सरकार से लगभग 3 हजार 900 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी। इस राशि की प्रथम किस्त भी राज्य को जल्द जारी की जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading