अलवर के दशहरा मैदान में आज गुरुवार को रावण दहन का आयोजन हुआ। पहाड़ से भी ऊंचा रावण का पुतला कुछ ही मिनटों में धराशायी हो गया। अहंकारी रावण के अंत से पहले मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी जलाए गए।
हजारों लोग इस दृश्य के साक्षी बने और पूरा मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। दिन में हुई बारिश के कारण रावण का पुतला थोड़ा गीला जरूर हो गया था, लेकिन अंदर लगे पटाखों ने उसे पूरी तरह से भस्म कर दिया। यह नजारा लगभग 10 मिनट तक चला, जिसे देखने के लिए 8 से 10 हजार लोग दशहरा मैदान में जमा हुए थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि स्वदेशी भारत ही रामराज्य बनेगा। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं कैमरे से देखने पर रावण का पुतला पहाड़ से भी ऊंचा लग रहा था। भारी पुलिस बल तैनात था और चारों ओर श्रीराम के जयकारे सुनाई दे रहे थे। लोग दुकानों पर जमकर खरीदारी भी कर रहे थे।
PHOTOS में देखें कैसे जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले

आग लगाने के बाद पुतले में रखे पटाखे जल उठे। लोगों ने इसके मोबाइल से फोटो-वीडियो बनाए।

पुतले के पटाखे जलने के बाद लोगों ने मोबाइल से इसके फोटो-वीडियो बनाए।

बारिश के कारण रावण का पुतला थोड़ा गीला जरूर हो गया था, लेकिन अंदर लगे पटाखों ने उसे पूरी तरह से भस्म कर दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments