![]()
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री से मुलाकात करते संविदा कर्मी।
दौसा के संविदा मेडिकल कर्मियों की प्रदेश कार्यकारिणी ने शनिवार को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सैनी ने पुष्प गुच्छ देकर हरिमोहन शर्मा का स्वागत और सम्मान कि
प्रदेश महामंत्री ने संगठन की कार्यप्रणाली के बारे बताते हुए कहा- बीएमएस व्यक्तिगत संगठन न होकर विश्वव्यापी संगठन है। संगठन में व्यक्तिगत स्वार्थ निहित न होकर हर सदस्य श्रमिक के हितों के लिए संघर्ष किया जाता है। भारत का सबसे बड़ा ट्रेड यूनियन है।
बीएमएस की स्थापना 23 जुलाई, 1955 को दत्तोपंत ठेंगड़ी ने की थी। यह एक गैर-राजनीतिक संगठन है, जो मजदूरों के हितों के लिए काम करता है। यह एक स्वतंत्र संगठन है, जो मजदूरों द्वारा, मजदूरों के लिए, और मजदूरों द्वारा संचालित है।
उन्होंने कहा- भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रवाद और स्वदेशी विचारधारा में विश्वास रखता है। बोनस, समान काम के लिए समान वेतन और श्रमिकों के लिए बेहतर काम करने की स्थिति के साथ भारतीय मजदूर संघ का मुख्य उद्देश्य मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है।
पदाधिकारी अरबाज ने बताया संगठन की कार्यप्रणाली को समझ कर जल्द ही संविदा मेडिकल कर्मियों के प्रदेश स्तर के संगठन द्वारा बीएमएस की सदस्यता ग्रहण की जाएगी। इस दौरान जगमोहन मीणा, अरिहंत बैरवा जिला महामंत्री, ओमप्रकाश मीणा कोषाध्यक्ष व उमरेश मीणा आदि मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments