![]()
धौलपुर में चंबल नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने में जुटा प्रशासन।
धौलपुर में चंबल नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर चिकित्सा विभाग की टीमें लगातार आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रही हैं।
विभागीय अधिकारी ग्राउंड जीरो पर जाकर स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा ने सरमथुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झिरी का दौरा किया। उन्होंने वहां उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं का जायजा लिया।
डॉ. मीणा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर से मेडिकल टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें आवश्यक दवाओं का वितरण कर रही हैं। सभी मेडिकल टीमें अलर्ट मोड पर कार्य कर रही हैं।
राजाखेड़ा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुरा, समोना और पीएचसी मरेना पर 23 टीमें तैनात हैं। सरमथुरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों झिरी, शंकरपुर, खिल्ली डंडा, रुंधपुरा, पानवती और हल्लूपुरा में 5 मेडिकल टीमें कार्यरत हैं।
धौलपुर के बाढ़ प्रभावित मोरोली तथा भमरौली में एक-एक टीम दवा वितरण के साथ-साथ आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध करवा रही है। इस प्रकार कुल 30 मेडिकल टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवाएं दे रही हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments