फोटो टोंक शहर का है। यहां बच्चों को एक लाइन में बैठाकर खाना खिलाया गया।
टोंक में रविवार को दो पारियों में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा होगाी। इसके लिए 19 सेंटर बनाए गए है। इधर, एग्जाम देने पहुंचे बच्चों के लिए शहर में कई संगठनों की ओर से निशुल्क खाने और रहने की व्यवस्था की गई।
पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। दोनों पारियों में करीब 15 हजार परिक्षार्थी रजिस्टर्ड है।

जाट समाज की धर्मशाला में रात्रि विश्राम करते कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी ।
सामाजिक संगठनों की रहने और खाने की व्यवस्था
एसपी राजेश कुमार मीना ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। कुछ परीक्षा सेंटर जिला मुख्यालय के बाहर भी है। दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर एंट्री शुरू हो जाएगी। इधर, देर रात पहुंचे अभ्यर्थियों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था शहर के सामाजिक संगठनों की ओर से की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments