![]()
जिले में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा रविवार को दो पारियों में होगी। परीक्षा के लिए शनिवार को एसपी राजेश कुमार मीना ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस लाइन सभागार में बैठक लेकर निर्देश दिए हैं। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर अभ्यर्थियों को पहुंचना अनिवार्य रहेगा और परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद हो जाएंगे। इसलिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने के साथ ही ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी रहेगा।
एसपी राजेश कुमार मीना बताया कि जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें टोंक शहर व उसके आस-पास 17 और 2 सेंटर निवाई के हैं। दो पारियों में होने वाली परीक्षा में सुबह 10 से 12 में पहली और दोपहर से शाम 5 बजे तक दूसरी पारी में एक्जाम होगा। दोनों पारियों में करीब-करीब 7500-7500 परिक्षार्थी पंजीकृत हैं। एसपी ने बताया कि उम्मीदवारों को सही समय पर पहुंचना होगा। दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर एंट्री शुरु हो जाएगी और परीक्षा शुरु होने के आधे घंटे पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। कांस्टेबल के 10 हजार से रिक्त पदों पर पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जा रही है। टोंक जिले में इसका आयोजन रविवार को दो पारियों में होगा और करीब 15 हजार परीक्षार्थी टोंक सहित सहित अन्य जिलों से आएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments