एडीए की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी
अजमेर में स्मार्ट सिटी के तहत करोड़ों खर्च कर बनाए गए सेवन वंडर को तोड़ने के लिए कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी है। रात को ताजमहल को तोड़ना शुरू कर दिया है। अब पीसा की झुकी हुई मीनार को तोड़ना बाकी है।
फिलहाल भारी-भरकम लोहे से बने पेरिस के एफिल टावर की तीसरे दिन भी कटिंग कर हटाया जा रहा है। पहले इसे चार पार्ट में हटाना था, लेकिन वजनी लोहा होने के कारण इसे अब छह पार्ट में हटाया जा रहा है। चार पार्ट हटा दिए है और अब इसे दो पार्ट में काटकर हटाया जाएगा।
पहले दिन (12 सितम्बर) रोम के कोलोसियम को ध्वस्त किया गया। दूसरे दिन (13 सितम्बर) मिस्र के पिरामिड, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी, क्राइस्ट द रिडिमर को हटाने की कार्रवाई की गई। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने आनासागर वेटलैंड में बने इन वंडर्स को अवैध बताया था।
इसलिए अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) 7 अजूबों को गिराने की कार्रवाई कर रहा है। इनका निर्माण साल 2022 में करीब 12 करोड़ की लागत से हुआ था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इनका उद्घाटन किया था।




Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments