टोंक| राज्य में 17 सितंबर से ग्राम पंचायतों विकास से जुड़े कार्यों द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने के लिए ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गांव-गांव में साफ-सफाई, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और आमजन को योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविरों का आयोजन सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार, शुक्रवार और शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। प्रतिदिन पंचायत समिति की 2 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा और प्रत्येक पंचायत समिति की प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन होने तक अभियान जारी रहेगा। राज्य सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2025 से आयोजित होने वाले सहकार सदस्यता अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों का आयोजन भी ग्रामीण सेवा शिविरों के साथ ही किया जाएगा। अभियान की शुरूआत के पहले सप्ताह में बुधवार को भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि जिला स्तर पर अभियान की तैयारी, क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग एवं समीक्षा की सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर राम रतन सौंकरिया एवं तकनीकी नोडल अधिकारी (एसीपी) श्याम सुंदर जांगिड़ की होगी। एक तिथि पर एक पंचायत समिति की दो नजदीक स्थित ग्राम पंचायतों पर शिविर का आयोजन किया जाएगा, ताकि पर्यवेक्षण में सुविधा रहे। कलक्टर ने ब्लॉक स्तर पर उपखंड अधिकारी को प्रभारी एवं विकास अधिकारी को सहायक प्रभारी बनाया है। साथ ही शिविरों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए उपखंड उनियारा के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, टोंक व टोडारायसिंह के लिए एडीएम रामरतन सौकरिया, मालपुरा के लिए भू प्रबंध अधिकारी सुरेश चौधरी, देवली के लिए एडीएम बीसलपुर भूपेंद्र यादव, निवाई के लिए सहायक कलेक्टर अनीता खटीक, एवं पीपलू क्षेत्र के लिए एसीईओ ललित कुमार को लगाया है
ग्रामीण सेवा शिविरों के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर, यू.आई.डी. कार्ड वितरण तथा पशु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। विधायक, सांसद स्थानीय क्षेत्र कार्यक्रम तथा क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम (जैसे डांग, मगरा, मेवात इत्यादि) के तहत उपलब्ध राशि के माध्यम से स्कूलों इत्यादि की मरम्मत के लिए स्वीकृतियां एवं कार्य किए जाएंगे। अभियान में आपसी सहमति से विभाजन, नोटिसों की तामील, रास्ते खोलना, नामांतरण आदि भूमि संबंधी प्रकरणों का निस्तारण करते हुए आमजन को मौके पर ही राहत प्रदान की जाएगी। साथ ही अभियान में स्वामित्व योजना के तहत पट्टों हेतु आवेदन, स्वीकृतियां एवं वितरण, दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत 10 हजार और गांवों में बीपीएल परिवारों का सर्वे किया जाएगा। इसके अलावा बिजली तारों के रखरखाव, बीज मिनी किट वितरण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण, मूल निवास व जाति प्रमाण पत्र बनाने, लम्बित फार्मर रजिस्ट्री को पूर्ण करवाने, किसान गिरदावरी एप डाउनलोड करवाने संबंधी कार्य भी किए जाएंगे।
यहां लगेंगे शिविर – कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर- 2025 के तहत बुधवार,17 सितंबर को उपखंड टोंक की ग्राम पंचायत मेहंदवास व पालड़ा, पीपलू में बगड़वा व संदेड़ा, उपखंड निवाई में दहलोद व ललवाड़ी, मालपुरा में नगर व कुराड, देवली में नासिरदा व देवड़ावास,उनियारा में ढिकोलिया व देवली एवं टोडारायसिंह की ग्राम पंचायत उनियारा खुर्द व कुहाड़ाबुजुर्ग में शिविर आयोजित होंगे। इसी तरह 18 सितंबर को उपखंड टोंक की ग्राम पंचायत लांबा व दाखिया, पीपलू में झिराना व निम्हेडा, उपखंड निवाई में अरनिया व श्रीरामपुरा, मालपुरा में पारली व पचेवर, देवली में गुराई व टोडा का गोठड़ा, उनियारा में बिलोता व कुंडेर एवं टोडारायसिंह की ग्राम पंचायत पंवालिया व मेहरू में शिविर लगाएं जाएंगे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments