![]()
जयपुर | भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को न्यायालय परिसर में 400 रुपए की रिश्वत लेने वाले शास्त्री नगर थाने के कांस्टेबल व कोर्ट कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित ऑटो चालक ने शिकायत दी कि कुछ समय पहले शास्त्री नगर थाना पुलिस ने आरएनसी एक्ट के तहत उनके ऑटो का चालान काट दिया और म्यूजिक सिस्टम जब्त कर लिया था। इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंच गया। जहां पर 200 रुपए जुर्माना लगाया गया। इस पर शास्त्री नगर थाने के कोर्ट एलसी कांस्टेबल दीपचंद मीणा ने 200 रुपए जुर्माना और 200 अतिरिक्त मांगे तो पीड़ित ने तुरंत दे दिए, लेकिन म्यूजिक सिस्टम का रिलीज ऑर्डर नहीं दिया और उसके बाद 600 रुपए की मांग शुरू कर दी। ऐसे में परेशान होकर पीड़ित ने एसीबी में शिकायत कर दी।
ऑटो चालक से म्यूजिक सिस्टम रिलीज के बदले मांगी घूस
{एसीबी ने सत्यापन किया तो कांस्टेबल दीपचंद ने 600 की जगह 400 में सौदा तय कर लिया और पैसे लेकर शुक्रवार दोपहर में कोर्ट में बुला लिया। इधर एएसपी भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित एसीबी की टीम ने ट्रैप का जाल बिछा लिया। ऑटो चालक कोर्ट पहुंचा तो दीपचंद ने पैसे कोर्ट कर्मचारी गुलाम साफवान को देने के लिए कहा। इसके बाद दोनों ने 200-200 रुपए बंटवारा कर लिया। एसीबी ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। ट्रैप कार्रवाई के बाद एसीबी ने कालाडेरा स्थित दीपचंद के घर पर सर्च शुरू कर दी। आरोपी गुलाम साफवान 11 नंबर कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।
{सत्यापन में सामने आया कि दीपचंद ने चालक को दौरान धमकाया कि आज ही पैसे देकर ऑर्डर ले जाना।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments