☜ Click Here to Star Rating


.

जिले में अवैध शराब कारोबार पर सख्ती जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 253 पव्वे देशी शराब, 14 बीयर की बोतलें और 2290 रुपये नकद जब्त किए गए।

मथुरागेट थाना क्षेत्र में 7 अगस्त को एसआई नारायण सिंह मय जाप्ता गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर जीपीएफ ऑफिस के सामने पहुंचे।

वहां गोपाल पुत्र दाउजी, निवासी सोगरिया मोहल्ला,को बिना लाइसेंस शराब बेचते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से 61 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त कर मामला दर्ज किया गया। इसी दिन वैर थाना क्षेत्र में हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह की टीम ने बयाना गेट कस्बा वैर में दबिश दी। वहां अजबसिंह पुत्र श्यामलाल गुर्जर, निवासी कनावर थाना सदर बयाना को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसके कब्जे से 14 बीयर, 192 पव्वे देशी शराब और बिक्री से कमाई गई 2290 रुपये नकद बरामद किए गए। इस पर वैर थाने में भी केस दर्ज किया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading