☜ Click Here to Star Rating



जयपुर | ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को रक्षाबंधन के त्योहार को स्वच्छता बंधन के रूप में मनाया गया। महापौर डां. सौम्या गुर्जर ने स्वच्छता योद्धाओं को राखी बांध कर शहर को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 में टॉप 3 रैंक लाने का वचन लिया।

.

निगम सेंटर पर 100 से अधिक महिला स्वच्छता योद्धाओं ने सफाई कार्य होने के बाद कुछ समय निकालकर ट्रिपल आर सेंटर पर रिड्यूस, री-यूज और री-साइकल वेस्ट मटेरियल से राखियां बनाईं। ये राखियां प्लास्टिक के ढकनों, पुराने कपड़ों, धागों, ऊन, बचे हुए सजावटी सामान डिब्बियों जैसे वेस्ट मटेरियल से तैयार की गई हैं।

वहीं, मेयर ने पीएम को रक्षाबंधन पर्व पर शुभकामना संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि वेस्ट से बेस्ट की पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम है बल्कि स्वच्छता कर्मियों की सृजनशीलता और मेहनत का सम्मान भी है।

पाक से आए परिवारों के साथ नैय्यर ने मनाई राखी

जयपुर | पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए लोगों के साथ आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता रवि नैय्यर ने आगरा रोड जामडोली में रक्षाबंधन पर्व मनाया। महिलाओं ने नैय्यर के राखी बंाधी। इस अवसर पर करीब 40 परिवारों ने स्वागत किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading