![]()
शहर की बिजली व्यवस्था का कार्य संभाल रही निजी बिजली कंपनी KEDL की ओर से विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य जारी है इसी के चलते आज शहर के अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस के चलते 2 से साढ़े 5 घंटे की बिजली की कटौती की जाएगी।
इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: मीरा मार्केट, महावीर नगर तृतीय चौराहे के आसपास, आकाश नगर, प्रगति नगर, श्याम नगर, बालाजी आवास, शुभ लाभ एन्क्लेव, ब्रिज विला, बख्शी स्प्रिंगडेल्स स्कूल, उत्तम नगर, हरि नगर, मनसा कॉलोनी, अर्जुन विहार, बालाजी आवास 1,2,3, देवली अरब रोड, अशोक विहार, उज्जवल विहार, बारां रोड सिटी पुलिस लाइन, नया गोवा एरिया की 4 घंटे की बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक: सब्जी मंडी, मस्जिद गली, दानमलजी का आहता, स्टेशन बजरिया इलाकों की 3 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 10:30 से शाम 4:00 बजे तक: दुर्गा विहार, ओम विहार, अभिषेक कॉलोनी, दो खंभे के पास बालिता रोड इलाकों की साढ़े 5 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
शाम 4:00 से 6:00 बजे तक: पार्श्वनाथ निलय 2 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक: पार्श्वनाथ सिटी 3 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments