![]()
दौसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए वोट चोर-गद्दी छोड कैंपेन के तहत गुरूवार शाम को दौसा जिला मुख्यालय पर कैंडल मार्च निकाला गया। नेहरू गार्डन से कैंडल लेकर रवाना हुए कांग्रेसियों ने गांधी तिराहे पहुंचकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग तथा भाजपा पर कई आरोप लगाए।
विधायक दीनदयाल बैरवा ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी का बडा खुलासा कर सबको बेनकाब कर दिया है। मृत लोगों के वोटर लिस्ट में नाम मिलना और वोट चोरी करके सत्ता हासिल करने वाली भाजपा का पुरजोर विरोध करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस सम्बंध में टिप्पणी की है, ऐसे में कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया है।
पूर्व विधायक जीआर खटाना ने कहा वोट चोर गद्दी छोड को लेकर कैंडल मार्च निकाला है। हमारी मांग है कि जिस तरीके से वोटों की हेराफेरी कर सत्ता प्राप्त कर ली, इसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर तरीके से विरोध और निंदा करती है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि बीजेपी ने जिस तरीके से वोटों की चोरी कर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया है। राहुल गांधी द्वारा वोटर लिस्ट मांगने पर बहानेबाजी की जा रही है। ऐसी तानाशाही को खत्म करने के लिए विरोध जताया है।
महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव पार्षद मंजू सीताराम मीणा ने कहा कि राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने के लिए पूरी एकजुटता के साथ कैंडल मार्च निकाला है और आगे भी हक अधिकारों के लिए लडाई लडेंगे।
इस दौरान राकेश चौधरी, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव भगवती गुर्जर, नरेन्द्र जैमन, हंसराज सिंगवाडा, सियाराम सत्तावन, चंचल कसाना, रामावतार मावई समेत कई कांग्रेस मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments