![]()
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम को वोट चोरी के आरोपों के विरोध में कैंडल मार्च निकाला।
करौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम को वोट चोरी के आरोपों के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च राहुल गांधी के समर्थन में आयोजित किया गया।
कार्यकर्ता सर्किट हाउस से जिला कलेक्ट्रेट तक हाथों में मोमबत्तियां लेकर चले। मार्च में दो अलग-अलग गुट दिखाई दिए। फिर भी कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक महिला डॉक्टर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर शोक जताया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज मीणा, जिला प्रभारी और बसेड़ी विधायक संजय जाटव, करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments