![]()
बैठक में 31 अगस्त को जयपुर में होने वाले प्रदेश अधिवेशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
झालावाड़ में जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संघ के संरक्षक सतीश चतुर्वेदी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में 31 अगस्त को जयपुर में होने वाले प्रदेश अधिवेशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सभी सदस्यों और पदाधिकारियों से अधिवेशन में बड़ी संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया। कई सदस्यों ने मौके पर ही अधिवेशन शुल्क जमा करा दिया। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में महामंत्री दिवाकर शर्मा, अध्यक्ष शंकर लाल मेवाड़ा, दीपक शर्मा, भूपेंद्र सिंह, महेश सेन, रमाकांत शर्मा, शिवलाल, उपेंद्र, पवन शर्मा, सौरभ कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments