प्रदर्शनी में 60 से अधिक पेबल आर्ट रचनाएं प्रदर्शित की गई हैं।
जयपुर के कलाकार राजकुमार गुप्ता ने उदयपुर की बागोर की हवेली में तीन दिवसीय पेबल आर्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया है। स्वतंत्रता दिवस से शुरू हुई यह प्रदर्शनी 17 अगस्त तक चलेगी। प्रदर्शनी में 60 से अधिक पेबल आर्ट रचनाएं प्रदर्शित की गई हैं।
हवेली के सांस्कृतिक प्रांगण में लगी इस प्रदर्शनी में राजकुमार ने साधारण पत्थरों को कलात्मक रूप दिया है। उनकी रचनाएं राजस्थान की संस्कृति, प्रकृति और मानवीय भावनाओं को दर्शाती हैं। पत्थरों से बनाया गया राजस्थानी लोक नृत्य का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरित एक रचना भी प्रदर्शित की गई है।

इस प्रदर्शनी में राजकुमार ने साधारण पत्थरों को कलात्मक रूप दिया है।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि महेश पारीक ने राजकुमार की कला को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बताया। जयपुर से आए पर्यटक राकेश दाधीच ने कहा कि इन रचनाओं को देखकर लगता है कि पत्थर भी अपनी कहानी कह सकते हैं।
कलाकार राजकुमार का कहना है कि उनकी कला का उद्देश्य प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी। प्रवेश निशुल्क है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments