![]()
ब्यावर में कांग्रेस सेवादल का तीन दिवसीय संगठन सृजन सहयोगी प्रशिक्षण शिविर शनिवार को शुरू हुआ।
ब्यावर में कांग्रेस सेवादल का तीन दिवसीय संगठन सृजन सहयोगी प्रशिक्षण शिविर शनिवार को शुरू हुआ। उदयपुर रोड स्थित ओंकारेश्वर गार्डन में ध्वज वंदन से शिविर का आगाज किया गया।
विधानसभा प्रत्याशी पारस जैन पंच मुख्य अतिथि रहे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। दिल्ली से आईं सेवादल प्रशिक्षक विशाखा शर्मा और संभाग प्रभारी विजय नागौरा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति-रीति समझाई।
प्रदेश अध्यक्ष शेखावत ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर पूरे राजस्थान में चलाया जा रहा है। सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है। विधानसभा प्रत्याशी पारस जैन ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है और श्वेत सेना देशहित में काम करती है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव कल्पना भटनागर, पूर्व विधायक माणक डाणी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिलीप चौधरी मौजूद रहे। ब्लॉक अध्यक्ष अशोक रांका, जिलाध्यक्ष विक्रम सोनी और जिला प्रभारी विशंभर शर्मा समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।
शिविर अगले दो दिन तक चलेगा। इसमें संगठनात्मक प्रशिक्षण और संवाद सत्र होंगे। जिला प्रवक्ता ऋषि लाम्बा और एडवोकेट आशीष शर्मा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर संगठन को मजबूत करना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments